फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three killed in accidents

हादसों में तीन की मौत

Wed, 05 Aug 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents
अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कायमगंज नगर सीमा से सटे गांव
विज्ञापन
लालपुर स्थित खुशबू बेकरी में कासगंज जनपद के थाना अमापुर के गांव यादगारपुर का रहने वाला निर्देश शाक्य मिक्सिंग मशीन में काम कर रहा था। मशीन से मैदा निकालते समय अचानक बिजली चली गई। इससे उसका सिर मशीन की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो

गया। बेकरी मालिक इरशाद का भाई दिलशाल निर्देश को सीएचसी लेकर पहुंचा। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से आए मेमो के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, मोहल्ला चिलांका निवासी लक्ष्मी शंकर के घर में किराए पर रहने वाला वाहन चालक संजीव पुत्र दया प्रसाद मिश्रा

मंगलवार रात घर आया। घर में सीढ़ियों पर चढ़ते समय वह गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए।
उधर, फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगलादीना निवासी अजय शंकर दुबे मंगलवार की रात भोलेपुर मंदिर के सामने दुकान

बंद कर जा रहे थे। इस बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अजय की मौत हो गई थी। सड़क के किनारे शव पड़े होने की जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।  सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने शव का

पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन के बारे में जानकारी हो गई है। चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed