{"_id":"6430516144d25ee09a0299f9","slug":"three-including-anurag-property-attachment-orders-farrukhabad-news-c-12-1-169114-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अनुराग सहित तीन की \nसंपत्ति कुर्क करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अनुराग सहित तीन की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
Fri, 07 Apr 2023 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता के भाई अनुराग दुबे सहित तीन लोगों की गैंगेस्टर के मुकदमे में 2.24 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे मैनपुरी जेल में निरूद्ध है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बसपा नेता के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, साथी मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगंज तराई निवासी राशिद कुरैशी का आवासीय प्लाट कीमत 74 लाख, बहादुरगंज में आवासीय प्लाट कीमत 26 लाख, यहां पर ही तीसरा प्लाट कीमत 1.20 करोड़ रुपये को जब्त करने का आदेश जारी किया था। कंपिल थाना क्षेत्र में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में एटा थाना अलीगंज गांव गलारपुर निवासी नन्हें उर्फ फूल सिंह की बोलेरो व दो बाइक कीमत 2.31 लाख रुपये को जब्त करने के आदेश डीएम ने दिए।