{"_id":"6341b5edb29e7775912942fc","slug":"three-in-one-night-farrukhabad-news-knp7222532130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में तीन घरों व मंदिर से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में तीन घरों व मंदिर से चोरी
विज्ञापन
कमालगंज। एक ही रात में चोरों ने तीन घरों से जेवर, नकदी व मोबाइल फोन पार कर दिया। मोहल्ले के एक मंदिर के दान पात्र से रुपये भी चोरी किए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा के मोहल्ला किदवई नगर निवासी हरीमोहन उर्फ कल्लू फूल-माला बेंचने का काम करते हैं। शुक्रवार रात वह पत्नी व बच्चों के साथ घर पर सो रहे थे।
रात में छत के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने 12 हजार रुपये व एक मोबाइल चोरी कर लिया। पड़ोस में स्थित शीतल माता मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 2100 रुपये भी चोरी किए।
मोहल्ले के ही गंगाधर पत्नी सुनीता व दो बच्चों के साथ पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। इनके घर से भी चोरों ने 30 हजार रुपये, पायलें, मंगलसूत्र, झाले, अंगूठी व मोबाइल आदि सामान पार कर दिया। सुबह सामान बिखरा पड़ा देख घटना की जानकारी।
विज्ञापन
वहीं, पड़ोस में स्थित रामरतन के घर से चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर पायलें, कमर गुच्छा, चांदी के कड़े व मोबाइल फोन पार कर दिया।
मोहल्ले में एक साथ तीन घरों व मंदिर में चोरी होने से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह रामरतन की पत्नी शारदा, गंगाधर की पत्नी सुनीता व कल्लू माली ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
कस्बा प्रभारी नागेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बताया गया कि तीनों घरों में करीब डेढ़ लाख रुपये का माल गया है।