फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three devotees died in road accidents

Farrukhabad News: मार्ग दुर्घटनाओं में तीन कांवड़ियों की मौत

Tue, 29 Jul 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three devotees died in road accidents
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे मौत का हाईवे बनता जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पोस्टमार्टम हाउस में परिजन रोते-बिलखते दिखे। हादसों के शिकार हुए कांवड़िये हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मक्खनपुर निवासी सोनू उर्फ शानू (27) रविवार को अपने दोस्त मनु व बसंतू के साथ बाइक से कांवड़ लेकर पांचाल घाट गंगाजल भरने आ रहे थे। रात करीब 11:05 बजे मोहम्मदाबाद के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों दोस्त गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक मनु के हेलमेट लगाए होने से उसके सिर में ज्यादा चोट नहीं आई जबकि सोनू उर्फ शानू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। चिकित्सक ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। मनु ने घटना की जानकारी सोनू के परिजनों को दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से अधिक खून बहने से मौत होने की पुष्टि हुई। मृतक की भाभी श्रृंगारवती ने बताया कि सोनू के साथ उसकी बहन शीला की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। मृतक के दो बच्चे किट्टू व किशन हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला मैनपुरी के मोहल्ला वाल्मिकी पुलिया निवासी विजय गुप्ता (38) अपने साथी शिवम शर्मा के साथ बाइक से गंगाजल लेने पांचाल घाट जा रहे थे। दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे। इटावा-बरेली हाईवे पर कुरैली गांव के मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से विजय गुप्ता की बाइक टकरा गई। मौके पर ही विजय की मौत हो गई। घायल शिवम शर्मा को सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाने के गांव उमरौली निवासी रामनरेश तिवारी का पुत्र आयुष तिवारी (17) पड़ोस के ही दोस्त अंकित गुप्ता (18) के साथ बाइक से रविवार रात पांचाल घाट जल भरने आया था। दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। देर रात बाइक जब बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरी गांव के पास पहुंची तो पीछे से आई तेज रफ्तार स्लीपर बस ने टक्कर मार दी। बाइक चालक अंकित और पीछे बैठा आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां आयुष को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित को रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लखनऊ लेकर चले गए। सूचना पर पहुंचे सवायजपुर में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात ताऊ संजय तिवारी ने बताया कि आयुष कक्षा 12 का छात्र था। घर में मां रेनू तिवारी और दो शादीशुदा बहनें हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इकलौता सपना था आयुष
मार्ग दुर्घटना में जान गंवाने वाला आयुष अपनी मां रेनू और पिता रामनरेश का इकलौता बेटा था। उससे दो बड़ी बहनें हैं। माता-पिता उनकी शादी कर चुके थे। काफी मनौती के बाद आयुष ने जन्म लिया था। माता-पिता के जीवन का वह इकलौता सपना था। ताऊ बताते हैं कि हम परिजनों को क्या पता था कि जयकारे लगाकर घर से निकला आयुष दोबारा नहीं मिलेगा।

------------

चार घंटे में पांच किमी दूर लोहिया पहुंचे ताऊ
ताऊ बताते हैं कि उन्हें दुर्घटना की सूचना 11 बजे के करीब मिल गई थी। वह तुरंत ही चल दिए। पांचाल घाट पुल पर जाम में रात 12.30 बजे फंस गए। दो बजे तक नहीं निकल सके, तो वापस लौटकर राजेपुर, अमृतपुर, जरियनपुर, शमसाबाद होकर चार घंटे में लोहिया अस्पताल पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed