{"_id":"648a16c68f7866977b0e0bf5","slug":"three-chcs-expected-to-get-nine-doctors-farrukhabad-news-c-12-1-286178-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन सीएचसी को नौ डॉक्टर मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन सीएचसी को नौ डॉक्टर मिलने की उम्मीद
Thu, 15 Jun 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नौ डॉक्टर मिलने की उम्मीद है। इससे इन अस्पतालों में आपरेशन से प्रसव कराने की भी सुविधा मिलेगी। कमालगंज सीएचसी में एक एनेस्थेटिस्ट की तैनाती हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिना डॉक्टर के ही चल रहे हैं। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पदों के सापेक्ष आधे भी डॉक्टर नहीं हैं। जिले में लोहिया अस्पताल के अलावा तीन सीएचसी एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) में चयनित हैं। इनमें प्रसव की बेहतर सुविधा के लिए सीएमओ ने डॉक्टरों की कमी के संबंध में एनएचएम निदेशालय लखनऊ रिपोर्ट भेजी थी। अब निदेशालय से सीएचसी कमालगंज, राजेपुर व कायमगंज में एक-एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन व एनेस्थेटिस्ट की बिड के आधार पर संविदा पर भर्ती की जा रही है। इसमें निदेशालय से वेतन की निर्धारित धनराशि में सबसे कम वेतन पर स्वीकृति देने वाले डॉक्टर का चयन किया जाएगा। भर्ती में डॉक्टर को अपना वेतन और कार्यस्थल खुद ही निर्धारित करने का मौका मिल रहा है। तीनों सीएचसी के लिए यदि तीन-तीन डॉक्टर मिल गए तो आपरेशन से भी प्रसव की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि निदेशालय से डॉक्टरों की संविदा पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बिड के आधार पर कमालगंज में एनेस्थेटिस्ट डॉ. अरुण कुमार यादव की तैनाती हो गई है। उन्होंने कहा कि तीनों सीएचसी के लिए यदि नौ डॉक्टर मिल गए तो स्वास्थ्य सेवाओं में काफी राहत मिलेेगी।