फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three arrested for embezzling goods worth lakhs by creating fake firms

Farrukhabad News: फर्जी फर्म बनाकर लाखों का माल हड़पने वाले तीन गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for embezzling goods worth lakhs by creating fake firms
फर्रुखाबाद। फर्जी फर्म बनाकर लाखों रुपये कीमत का माल हड़पने में तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से पुलिस ने लाखों रुपये का माल और नकदी बरामद की है। पूछताछ में बताया कि वह फर्म और अपना फर्जी नाम का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला रस्तोगी निवासी रजत रस्तोगी ने बुधवार को कादरीगेट थाने में अंडियाना की मेसर्स गुप्ता इंटरप्राइजेज के मालिक मनोज गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़़ी का मुकदमा लिखाया था। इसमें कहा कि 31 मई को 1.68 लाख रुपये की इलायची व तंबाकू लेने के बाद भुगतान नहीं किया। जब फर्म के पते पर देखा, तो वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच की तो तीन नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली के न्यू पंचवटी निवासी हरीश वर्मा, उन्नाव के थाना गंगाघाट के मदनीनगर हाल निवासी कानपुर फेथफुलगंज निवासी नूर आलम और गंगाघाट के मदनीनगर के मोहम्मद अरकान को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ट्राउजर, अंडरवीयर, नेकर, बिलीच क्रीम, पाउडर, बॉडी स्प्रे, ग्रीन टी आदि सामान के अलावा 49,500 रुपये बरामद किए। सामान की कीमत सवा लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने बताया कि तीनों अनुज वर्मा से मिलकर बड़े शहर में फर्जी नाम से किराये पर दुकान लेते हैं। आसपास के व्यापारियों से बड़ी मात्रा में सामान लेते हैं। विश्वास होने पर मोटी रकम का सामान खरीद लेते। सामान का पैसा अगले दिन देने की बात कहकर माल लेकर चले जाते हैं। शातिर लोग फर्जी मोबाइल नंबरों का प्रयोग करते हैं। वही नंबर व्यापारियों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed