फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three accused in honor killing case away from the grip of the police

ऑनर किलिंग मामले में तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 13 Nov 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three accused in honor killing case away from the grip of the police
कमालगंज। प्रेमी-प्रेमिका की चाकू से गला रेत कर हत्या करने के मामले में छठवें दिन भी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस किशोरी के हत्यारोपी दो भाइयों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है। हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी रामकरन (25) का एक किशोरी से प्रेम प्रसंग था। पांच नवंबर की रात 10 बजे किशोरी घर से गायब हो गई थी। किशोरी के भाइयों ने रात करीब दो बजे बहन और रामकरन को गांव के पास एक बाग में पकड़ कर पीटने के बाद दोनों की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद छह नवंबर की सुबह पांच बजे आरोपी नीटू चाकू लेकर खुद ही थाने पहुंचा था। रामकरन के पिता महावीर ने नीटू, कुलदीप, नितिन, लालू और रतन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी नीटू व नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना के छठवें दिन भी पुलिस फरार तीनों आरोपियों के पास नहीं पहुंच सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed