फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thousands cheated in the name of chip ration card

चिप वाले राशन कार्ड के नाम पर हजारों की ठगी का आरोप

Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Thousands cheated in the name of chip ration card
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव सिसइया नगला में राशन वितरण के दौरान चिप वाले राशन कार्ड के फर्जी फार्म दिखाकर एक युवक ने कार्ड धारकों से हजारों रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सवितापुर की राशन की दुकान गांव सिसइया नगला में है। सोमवार को राशन वितरण हो रहा था। आरोप है कि गांव ब्राहिमपुर का एक दबंग राशन की दुकान पर आया और कहा कि चिप वाले राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जो लोग 150 रुपये का फार्म लेंगे, उन्हीं को राशन मिलेगा। देव सिंह, विजपाल, कुसुमा सहित करीब 50 लोगों कार्ड के नाम पर रुपये एेंठ लिए गए।
विज्ञापन

कुछ लोगों को संदेह हुआ तो प्रधान शहाना बेबी को बुला लिया। इसके बाद मामला फर्जी निकला। इस पर रुपये देने वालों ने हंगामा किया तो ठगी करने वाला भी भाग निकला। प्रधान ने बताया कि पांच सौ कार्ड धारकों से वसूली का मामला था। मंगलवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed