फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Those who shot at Ram devotees are now taking medicine pills

रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब दवा की गोलियां खा रहे

Sun, 19 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Those who shot at Ram devotees are now taking medicine pills
अमृतपुर स्थित दयानंद इंटर कालेज में बोले राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना भेदभाव के देश मे विकास कराया है। गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों पर योगी का बुलडोजर चला है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले अब अस्पतालों में गोली खा रहे हैं।
विज्ञापन

अमृतपुर विधानसभा के दयानंद इंटर कालेज मैदान में भाजपा पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन हुआ। इसमें कृषि शिक्षा, अनुसंधान राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि रामपुर में गरीबों की भूमि पर जौहर विश्वविद्यालय बनाया गया था।
विज्ञापन

योगी सरकार में गरीबों को हक दिलाने के लिए विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चला दिया गया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में 40 प्रतिशत पिछड़ों की भागीदारी है। विधायक सुशील शाक्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाह, कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, सरिता शाक्य ने भी संबोधित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी, मनोज मिश्रा, संदीप शाक्य, कुलदीप कुशवाह आदि मौजूद रहे।

अमृतपुर स्थित दयानंद इंटर कालेज में हुए भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल लोग। संवाद

अमृतपुर स्थित दयानंद इंटर कालेज में हुए भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल लोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed