फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thirty thousand rupees grabbed in the name of drug of son

नर्स पर पुत्र को जन्म दिलाने के नाम पर तीस हजार रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Thirty thousand rupees grabbed in the name of drug of son
पुत्र होने की दवा के नाम पर हड़पे तीस हजार रुपये
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। एक महिला ने नर्स पर आरोप लगाया कि उसने उसे दवा बताई थी। कहा था इसके खाने के बाद पुत्र होगा। इसके बदले 30 हजार रुपये ले लिए। दवा खाने पर भी पुत्री हुई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र के ईशेपुर निवासी अवनीश की पत्नी संध्या अपनी सास मुन्नी देवी के साथ शुक्रवार को सीएचसी में प्रसव कराने पहुंची। सुबह 6.29 बजे उसने तीसरी पुत्री को जन्म दिया। इसकी खबर स्टाफ नर्स ने सास मुन्नी देवी को दी। इस पर सास ने बहू को सदमा न लगे इसके लिए स्टाफ नर्स से उसे पुत्र जन्म की बात कहने को कहा।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स ने ऐसा ही किया। कुछ देर बाद ही गांव मानिकपुर कटिन्ना निवासी ज्योति पत्नी गौतम ने स्टाफ नर्स अनीता तोमर की देखरेख में पुत्र को जन्म दिया। सुबह 9 बजे ज्योति को डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन जब संध्या को डिस्चार्ज किया तो पति अवनीश ने पुत्र को बदलकर पुत्री देने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आई सास मुन्नी देवी ने पूरे प्रकरण से बहू और पुत्र को अवगत कराकर शांत किया। संध्या ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई थी तो सीएचसी में चेकअप कराने आई थी।

तभी नर्स ने फतेहगढ़ में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद एक दवा बताई कि उसके खाने के बाद पुत्र ही होगा। इसके एवज में नर्स ने तीस हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद भी पुत्री हुई है। इस मामले में पति पत्नी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ कटियार से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बच्चे बदलने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed