फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves stole jewelry along with 50 thousand cash

Farrukhabad News: चोरों ने 50 हजार नकदी समेत जेवर किए पार

Thu, 07 Aug 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry along with 50 thousand cash
फर्रुखाबाद। घर में घुसे चोरों ने 50 हजार की नकदी समेत जेवर पार कर दिए। पुलिस ने जांचकर साक्ष्य जुटाए। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गांधी निवासी ओमवीर मंगलवार रात परिजन के साथ कमरे में सो रहे थे। रात किसी समय चोर मुख्य गेट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों और अलमारी के ताले तोड़ दिए। यहां से नकदी और जेवर उठा ले गए।
बुधवार सुबह ओमवीर सोकर उठे तो कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। बक्सों और अलमारी के ताले टूटे थे। ओमवीर ने थाने में तहरीर दी। पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने जांचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

ओमवीर ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये और जेवर उठा ले गए हैं। करीब डेढ़ से दो लाख का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद गौतम ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed