फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   thieves from locked house

बाइक मिस्त्री के बंद घर से जेवर व नकदी ले गए चोर

Tue, 08 Nov 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
thieves from locked house
कमालगंज। चोरों ने बाइक मिस्त्री के बंद घर से जेवर, नकदी पार कर दी। सुबह घर पहुंचने पर बाइक मिस्त्री को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

कस्बा के निकटवर्ती गांव नई बस्ती निवासी बाइक मिस्त्री मोसीन रविवार रात परिवार के साथ कन्नौज के तिर्वा में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गए थे।
घर पर ताला लगा था। रात में चोर दीवार के सहारे घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने बक्से व अलमारी में रखे पीतल के बर्तन, एक अंगूठी, कुंडल, बाली व 25 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मोसीन जब घर लौटा तो दरवाजे खोलने पर सामान अस्त-व्यस्त देख चोरी की जानकारी हुई। मोसीन ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी।
कस्बा प्रभारी नागेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पड़ोस में कार्यक्रम होने से रात में डीजे बज रहा था। इससे आसपास के लोगों को भनक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed