फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves cut 5.5 km of wire, causing loss of Rs 20 lakh

Farrukhabad News: चोरों ने काटा 5.5 किमी तार, 20 लाख का नुकसान

Sun, 16 Nov 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut 5.5 km of wire, causing loss of Rs 20 lakh
फोटो-8 मौके पर जांच करती विशुनगढ़ थाना पुलिस। कर्मचारी
फर्रुखाबाद। नवाबगंज क्षेत्र के गांव उखरा में बन रहे 400केवी के सोलर उपकेंद्र में चोरों ने 5.5 किमी लाइन के तार काटकर 20 लाख का नुकसान कर दिया। इससे पहले भी दो बार तार चोरी हो चुका है।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर फेज-2 योजना के तहत गांव उखरा में 926.77 करोड़ रुपये की लागत से 400केवी क्षमता का सोलर उपकेंद्र बनाया जा रहा है। इसे बुंदेलखंड के महेबा व बदायूं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए टावरों के माध्यम से लाइन डाली जा रही है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर लिमिटेड के सहायक अभियंता अश्वनी सिंह ने बताया कि महेबा के लिए बन रही लाइन पर 13 नवंबर को उनकी पेट्रोलिंग टीम ने सूचना दी कि गांव भोगपुर के पास टावर संख्या एपी-3110 से 3210 के बीच तार काटे गए हैं। इस पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद कन्नौज थाना विशुनगढ़ क्षेत्र की यूपी 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। करीब 5.5 किमी दूरी का एसीएसआर मूज कंडक्टर (तार) काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ तार के बंडल बाग में रखे मिले। इससे कंपनी को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने घटना की तहरीर विशुनगढ़ थाने में दी है। अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली व विशुनगढ़ थाना पुलिस एक-दूसरे की सीमा में घटनास्थल बताकर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। गत माह नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली में 1600 मीटर तार चोरी हुआ था। इसमें करीब 16 लाख रुपये का नुकसान होने से नवाबगंज थाना पुलिस ने सहायक अभियंता की तहरीर पर 18 अक्तूबर को मुकदमा भी दर्ज किया था।

एक माह बीतने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। इससे छह दिन पहले 13 अक्तूबर को जनपद कन्नौज थाना सौरिख क्षेत्र के गांव कन्सुआ में चोरों ने करीब 1600 मीटर तार चोरी कर कंपनी को 16 लाख का नुकसान किया था। फिलहाल अभी तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed