{"_id":"6567838a8c07bfeffd018004","slug":"thieves-broke-the-locks-of-the-house-and-stole-cash-and-jewelery-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-5622-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवर पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवर पार किए
विज्ञापन
कायमगंज। बंद घर के ताले तोड़कर चोर नकदी-जेवर पर हाथ साफ कर गए। गृहस्वामी परिवार सहित घर में ताले डालकर भतीजे की शादी में गए थे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी अंतराम व पुत्र कृष्णकांत के साथ एक ही घर में रहते हैं। मंगलवार रात अंतराम के भाई राकेश के पुत्र की बरात गांव भटासा गई थी। पूरा परिवार घर में ताले डालकर बरात में गया था। चोरों ने अंतराम के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।
कमरों व अलमारी के ताले तोड़कर जेवर-नकदी व कीमती कपड़े आदि चोरी कर ले गए। कृष्णकांत ने बताया कि शादी में कुछ जेवर महिलाएं पहनकर गईं थीं। इसके अलावा चेन, कुंडल, पायल आदि सामान घर पर रह गया था। जेवर के साथ ही घर में डेढ़ लाख रुपये भी चोरी कर ले गए।
रात करीब दो बजे बरात लौटी तो घर के टूटे ताले और बिखरा हुआ सामान देख भौचक्के रह गए। उन्होंने मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर फोटाेग्राफी कर कुछ नमूने लिए। प्रभारी निरीक्षक रामौआतर ने बताया कि शाम को अंतराम के पुत्र कृष्णकान्त की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा।