फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves broke the locks of a locked house and took away utensils and iron items

Farrukhabad News: बंद घर के ताले तोड़कर बर्तन व लोहे का सामान ले गए चोर

Sun, 11 Feb 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of a locked house and took away utensils and iron items
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरझाला में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर कमरों में रखे पीतल के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिए। सूचना पर मकान मालिक गांव पहुंचे। पुलिस ने गांव जाकर टूटे बक्से व अलमारी आदि सामान देखा।

गांव बरझाला निवासी राहुल गंगवार पत्नी और बच्चों के साथ नगर के मोहल्ला पटवन गली में रहते हैं। गांव में उनका मकान बंद रहता है। यदा-कदा जब वे गांव जाते हैं तो मकान खुलता है। काफी दिनों से बंद पड़े मकान को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने बंद मकान के गेट का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसकर कमरों के भी ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन

कमरों में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़े। चोरों को घर में कोई कीमती चीज नहीं मिल सकी। चोर वहॉ रखे कुछ पीतल के बर्तन, लोहा, गैस सिंलिंडर आदि चोरी कर ले गए। सुबह जब पड़ोसियों ने मेन गेट का ताला टूटा देखा तो सूचना दी। इस पर राहुल परिवार के साथ वहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हल्का प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मकान बंद था। वहां कोई रहता नहीं है। बंद मकान से चोर लोहे आदि का सामान उठा ले जाना बताया गया है। मामले में तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed