फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There will be war between BJP and SP for the post of block chief

ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा व सपा में मुकाबला तय

Wed, 05 May 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
There will be war between BJP and SP for the post of block chief
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा व सपा में होगी जंग
विज्ञापन

कमालगंज। जिले के सबसे बड़े विकास खंड कमालगंज में सामान्य महिला के लिए आरक्षित ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा व भाजपा में मुकाबला तय माना जा रहा है। सपा के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व उनकी भाभी बीडीसी चुनी गईं हैं। वहीं कई भाजपा नेताओं के परिवार की महिलाओं के क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने से उनकी ओर से दावेदारी आ सकती है।
निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सपा के राशिद जमाल सिद्दीकी भड़ौसा से निर्विरोध बीडीसी चुने गए थे। जरारी की पांच में से एक सीट पर ब्लॉक प्रमुख की भाभी व सपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी की पत्नी हिना कौसर सिद्दीकी भारी बहुमत से जीतीं। उनका चुनाव लड़ना फिलहाल तय माना जा रहा है। राशिद जमाल के पिता जमालुद्दीन सिद्दीकी तीन बार विधायक रहे। उनके चाचा ताहिर सिद्दीकी भी विधायक रहे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा की ओर से टिकट के कई दावेदारों के आने की संभावना है। राजपूताना ग्रुप के चेयरमैन, वरिष्ठ भाजपा नेता व क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर की पुत्र वधू नंदिनी न्यामतपुर ठाकुरान से निर्विरोध चुनी गईं। प्रमुख कारोबारी लेदर के सामान के निर्यातक भाजपा नेता मन्नी सिंह की पत्नी नीलम सिंह रामपुर माझगांव तृतीय सीट से भारी मतों से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके ताऊ अर्जुन सिंह भी ब्लॉक प्रमुख रहे। जिला भाजपा महामंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य फतेहचंद वर्मा के छोटे भाई कानपुर में आलू के कारोबारी शीलचंद्र की पत्नी शकुंतला देवी रानूखेड़ा से चुनाव जीती हैं। महामंत्री होने से उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पंचम क्षेत्र से सीट छोड़ दी थी।

इस बीच पिछले तीन चुनाव से जिला पंचायत सदस्य सीट पर फतह हासिल करते चले आ रहे ईशेपुर के पूर्व छात्र नेता आदित्य राठौर की मां निर्मला देवी के निर्विरोध बीडीसी होने के बाद उनके मैदान में उतरने की अटकलें लग रही हैं। हालांकि उन्होंने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इन सब स्थितियों को देखते हुए माना जा रहा है कि भाजपा से भी प्रमुख के लिए मजबूत दावेदारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed