फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There will be change in CBSE 10th and 12th exam

सीबीएसई दसवीं-12वीं की परीक्षा में होगा बदलाव

Fri, 29 Nov 2019 06:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
There will be change in CBSE 10th and 12th exam
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) वर्ष 2020 से दसवीं तथा 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्रों के स्वरूप में बड़ा परिवर्तन करने वाला है। इसका मकसद विद्यार्थियों में रचनात्मक, गहन तथा विश्लेषणात्मक सोच विकसित करना है। बोर्ड के सचिव ने यह जानकारी एक कार्यक्रम में दी है।
विज्ञापन

नगर के कंपिल रोड स्थित एपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कोमल चंद जोशी ने बताया कि 12वीं के गणित और अंग्रेजी के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। अब स्कूल परीक्षा से बोर्ड परीक्षा में 10 अंक मिलेंगे। ज्ञात हो कि अभी तक गणित और अंग्रेजी विषय के 100-100 अंकों की परीक्षा 12वीं की होती थी। लेकिन 2020 से 80 अंकों की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन

वहीं 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। गणित विषय की बात करें तो 20 में 10 अंक स्कूल परीक्षा के रिजल्ट से लिया जाएगा। वहीं, बाकी बचे 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। अंग्रेजी विषय में अब 20 अंक एएसएल (असेसमेंट ऑफ स्पीकिंग एंड लिसनिंग) के लिए दिए गए हैं। यानी इसमें बोर्ड परीक्षार्थी के अंग्रेजी के सुनने और बोलने की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पर उन्हें 20 अंक मिलेंगे। यह जांच बाहर से आए शिक्षकों द्वारा की जाएगी। भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर विषय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन विषयों में 70 अंकों की थ्योरी और 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी।
अब 12वीं के छात्रों के लिए मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, एकाउंट, सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज इन सभी विषयों में व्याख्यात्मक प्रश्न घट जाएंगे। जिसका असर यह होगा कि छात्रों को बिना तनाव के अधिक रचनात्मक उत्तर लिखने के लिए सोचने का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में छोटे सवाल जो एक से 5 मार्क्स तक के होते हैं उनकी संख्या बढ़ेगी।
प्रश्न पत्र स्टूडेंट्स की विश्लेषणात्मक क्षमताओं को जांचने के लिहाज से बनाया जाएगा। बोर्ड ने तय किया है कि 10वीं कक्षा के छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए अब हर विषय में सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षा को मिलाकर 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
स्कूली परीक्षा अनिवार्य
अब जो छात्र स्कूल परीक्षा नहीं देंगे, उन्हें नुकसान होगा। बोर्ड ने स्कूल परीक्षा को अनिवार्य कर दिया है। तीन और छह महीने पर परीक्षा ली जानी है। लेकिन कई स्कूल परीक्षा लेकर खानापूरी करते हैं तो कई स्कूल परीक्षा नहीं लेते हैं। अब स्कूलों को 10 अंकों का डिटेल्स बोर्ड को भेजना होगा। इससे स्कूल में नियमित आने वाले छात्रों को फायदा होगा।

प्रयोगात्मक परीक्षा
प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख एक जनवरी से 7 फरवरी कर दी गई है। परीक्षा के तुरंत बाद अंक अपलोड करने होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा कराते हुए की फोटो बोर्ड को भेजनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed