फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There was a scuffle over snatching the effigy of the chairman

चेयरमैन का पुतला छीनने पर हुई नोकझोंक

Fri, 17 Dec 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle over snatching the effigy of the chairman
भोलेपुर डिवीजन कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते आउट सोर्स कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को लखनऊ में राजभवन का घेराव करने जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होने पर जिले में संगठन के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने डिवीजन कार्यालय भोलेपुर और कायमगंज में धरना प्रदर्शन किया। भोलेपुर में पॉवर कार्पोरेशन का पुतला छीनने पर कर्मचारियों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारी विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को राजभवन का घेराव करने निकले। उनको रास्ते में गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी पर संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारी व सदस्यों में नाराजगी फैल गई। भोलेपुर डिवीजन कार्यालय और कायमगंज खंड कार्यालय में संगठन के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शाम को भोलेपुर डिवीजन कार्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष रामकिशन व जिला मंत्री विष्णु सिंह समेत अन्य लोगों ने पॉवर कार्पोरेशन अध्यक्ष का पुतला बनाया। इसकी जानकारी पर पुलिस धरना स्थल पर पहुंच गई और पुतला तोड़कर फेंक दिया। इससे जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री व अन्य पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस की सख्ती बरतने पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed