{"_id":"6562456f0aea3167aa0b5ee4","slug":"there-was-a-flood-of-revenue-related-complaints-on-samadhan-diwas-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-5484-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतों की रही भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतों की रही भरमार
विज्ञापन
कंपिल। समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतों की भरमार रही।
निस्तारण के लिए डीएम-एसपी ने कमेटी का गठन किया। थाने का निरीक्षण कर एसपी से अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने नगर में चल रहे 108 कुंडीय महायज्ञ व प्रदर्शनी का जायजा लिया।
शनिवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी विकास कुमार थाने में समाधान दिवस पर सुनवाई करने पहुंचे। थाने में जमीन संबंधी 15 प्रार्थना पत्र आए। दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद छह प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
अन्य के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीमों का गठन किया गया। एसपी विकास कुमार ने थाने का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था खराब देखकर फटकार लगाई। महिला डेस्क पर आने पर शिकायतों व निस्तारण के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया। सीसीटीएनएस पर चल रहे काम काज की समीक्षा की। कार्यालय में अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मैस में बने खाने की गुणवत्ता परखी। थाने के पास जैन श्वेताबंर मंदिर परिसर में चल रहे 108 कुंडीय यज्ञ में पूजा अर्चना कर प्रदर्शनी का जायजा लिया। इस दौरान सीओ कायमगंज सोहराब आलम, प्रभारी एसओ अच्छेलाल पाल आदि लोग मौजूद रहे।