{"_id":"61df1755d0981009886fde3f","slug":"there-was-a-dispute-over-the-bargaining-of-jaggery-the-soldiers-were-beaten-up-farrukhabad-news-knp674997288","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ का मोलभाव करने पर हुआ विवाद, सिपाहियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ का मोलभाव करने पर हुआ विवाद, सिपाहियों को पीटा
विज्ञापन
कंपिल। कोल्हू पर गुड़ खरीदते समय अधिक मोलभाव करने पर यूपी 112 के दो सिपाहियों का कर्मचारियों से विवाद हो गया। दाम कम देने पर गुस्साए कर्मचारियों ने दोनों सिपाहियों को पीट दिया। सिपाही वहां से भाग कर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कंपिल क्षेत्र के रुदायन रोड पर समाउद्दीनपुर गांव के पास बुधवार शाम यूपी 112 की कार से दो सिपाही कोल्हू पर गुड़ खरीदने पहुंचे। वह गुड़ का मोलभाव करने लगे। आरोप है कि कर्मचारियों के मना करने पर भी सिपाही कम दाम दे रहे थे। इससे कर्मचारियों का सिपाहियों से विवाद हो गया।
गुस्साए कर्मचारियों ने दोनों सिपाहियों को पीट दिया। वहां भीड़ लग गई। सिपाही बचकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। एसओ दिग्विजय सिंह ने दरोगा उदय सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा। सीओ सोहराब आलम का कहना है कि पुलिस को जांच के लिए भेजा है। गुरुवार को यूपी 112 के दोनों सिपाहियों को बुलाया गया है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।