फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   there is no A and O negative Group blood in Lohia

लोहिया में नहीं है ए और ओ निगेटिव ग्रुप का ब्लड

Fri, 01 May 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 01 May 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
there is no A and O negative Group blood in Lohia
डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में ए और ओ निगेटिव ग्र्रुप का ब्लड नहीं है।
विज्ञापन
बी निगेटिव व ए पॉजिटिव ग्रुप के ब्लड की उपलब्धता भी तीन-तीन यूनिट ही है। ऐसे में इन ग्रुपों केे जरूरतमंद आ जाएं तो इनकी जान पर बन सकती है। जिम्मेदारों का कहना है  कि ऐसे समय में डोनरों से संपर्क करने की व्यवस्था है। अगर डोनर सही समय पर न मिलें तो खतरे का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।

राममनोहर लोहिया अस्पताल में इस समय केवल 37 यूनिट ब्लड है। यहां जिले के अलावा कन्नौज, शाहजहांपुर, हरदोई, एटा, बंदायू जिलों से मरीज इलाज के लिए आते हैं।  प्राइवेट अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। निजी अस्पतालों में ब्लड बैंक नहीं है। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल का ब्लड बैंक ही इनकी भी आखिरी उम्मीद है। ऐसे में

यहां ब्लड की कमी से मरीज की जान पर बन आना स्वाभाविक है। अस्पताल के ही रिकार्ड के मुताबिक रोज करीब 10 यूनिट ब्लड की मांग रहती है।  इन हालातों  ए निगेटिव व एबी पॉजिटिव और एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप की मांग आ जाने पर संकट होना तय है।

वर्जन
संबंधित ग्रुप का ब्लड न होने से डोनर रजिस्टर में दर्ज रक्त दाताओं से संपर्क किया जाता है। वह रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं। कई लोगों के ब्लड जांच के लिए रखे हुए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। -डा. राजेश तिवारी

ब्लड की उपलब्धता
ग्रुप                        मात्रा
ए पॉजीटिव        3  यूनिट
बी पॉजीटिव       12 यूनिट
ओ पॉजीटिव      18 यूनिट
एबी पॉजीटिव     1 यूनिट

ए निगेटिव          निल
बी निगेटिव         3  यूनिट
ओ निगेटिव        निल
एबी निगेटिव       निल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed