Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There is hope that Vande Bharat train will pass through the district.

Farrukhabad News: वंदे भारत ट्रेन के जिले से होकर चलने की बंधी उम्मीद

Thu, 04 Dec 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
There is hope that Vande Bharat train will pass through the district.
फोटो-6 संसद में बोलते भाजपा सांसद मुकेश राजपूत। सोशल मीडिया
विज्ञापन

- लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। वंदे भारत ट्रेन अयोध्या से मथुरा वाया फर्रुखाबाद चलने की आस जगी है। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने वंदे भारत ट्रेन फर्रुखाबाद से होकर चलाए जाने की मांग की है।

सांसद ने कहा कि ट्रेन का संचालन मथुरा से अयोध्या तक वाया कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज व कानपुर देहात होते हुए किया जाए। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मथुरा से अयोध्या तक का सफर करने में काफी आसानी होगी। इसके साथ ही फर्रुखाबाद व कासगंज जैसे जिलों को वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन

कहा कि फर्रुखाबाद को अपराकाशी के नाम से भी जाना जाता है। यहां बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा के साथ ही बाबा नीबकरोरी धाम की तपोस्थली, राजा द्रुपद की राजधानी कंपिल के साथ ही कुंभ की तर्ज पर हर वर्ष पांचाल घाट पर लगने वाला मेला रामनगरिया व प्राचीन शृंगी ऋषि मंदिर हैं। हर वर्ष देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु फर्रुखाबाद आते हैं। वंदे भारत ट्रेन चलने से पिछड़े जिले कहे जाने वाले कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज व कानपुर देहात का भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed