फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Then the date of filling the online declaration form of sugarcane farmers increased

फिर बढ़ी गन्ना किसानों के ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की तारीख

Wed, 03 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Then the date of filling the online declaration form of sugarcane farmers increased
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। ऑनलाइन घोषणापत्र भरने से वंचित किसान अब 15 नवंबर तक घोषणा पत्र भर सकेंगे। किसानों को अब यह अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों ने कितने क्षेत्रफल गन्ना पैदावार की है। कितने क्षेत्र में पौधा है और कितने में पेड़ी फसल है। इस संबंध में किसानों को ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना था। इसके लिए 15 अक्तूबर से बढ़ाकर अंतिम तिथि 30 अक्तूबर कर दी गई थी। इसके बावजूद क्षेत्र के 8564 गन्ना किसानों में से 3984 ने अभी तक घोषणा पत्र नहीं भरे हैं। ऐसे में जिन किसानों ने घोषणा पत्र नहीं भरे, उनका गन्ना कोई भी चीनी मिल नहीं खरीदेगी। आयुक्त (गन्ना एवं चीनी) संजय आर. भूसरेड्डी ने किसानों को एक और मौका देते हुए घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर कर दी है।
विज्ञापन

चीनी मिल के सीसीओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि www.cane.in पर जाकर किसान अपना घोषणापत्र भर सकते हैं। जन सुविधा केंद्र या फिर मोबाइल से भी इसे भरा जा सकता है। घोषणा पत्र में पहले खतौनी अपलोड करनी थी, अब खतौनी नहीं अपलोड करनी है। सिर्फ गाटा संख्या व क्षेत्रफल भरना है। जो किसान घोषणा पत्र नहीं भर सकेंगे, उनका सट्टा नहीं जारी होगा। उन्होंने बताया कि इस साल 17 नवंबर तक मिल में पेराई शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed