फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ... then bulldozers will run on 41 buildings of Gratganj

...तो ग्राटगंज के 41 भवनों पर चलेगा बुल्डोजर

Wed, 16 Jun 2021 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
... then bulldozers will run on 41 buildings of Gratganj
...तो ग्राटगंज के 41 भवनों पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ग्राटगंज से घुमना जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण कर बने 41 मकानों व दुकान स्वामियों ने यदि सात दिन में नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो पालिका कभी भी इन पर बुलडोजर चलवा सकती है। तहसील की सर्वे टीम ने पालिका को अपनी जांच रिपोर्ट में ईओ को सौंप दी है। इसी के आधार पर नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
शहर के ग्राटगंज से घुमना की ओर जाने वाला मार्ग कागजों में काफी चौड़ा है। मौके पर इस मार्ग पर अतिक्रमण है। इस मार्ग से अतिक्रमण हटवाने के लिए कांप्लेक्स संचालक एजाज मोहम्मद खान कई सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हीं की शिकायत पर नगर पालिका और तहसील की संयुक्त टीम ने पूरे मार्ग का सर्वे किया।
विज्ञापन

टीम ने इसकी जांच रिपोर्ट 13 अप्रैल को पालिका प्रशासन को सौंप दी। इसमें खुलासा हुआ कि रोड के दक्षिण में 22 और उत्तर दिशा में 19 मकान व दुकानें सरकारी जमीन पर बनाई गई हैं। इन सभी लोगों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों के स्वामित्व के अभिलेख देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बाद ईओ रविंद्र कुमार ने 14 जून को सभी 41 लोगों को नोटिस भेजा है। इसमें कहा कि वह सात दिन के अंदर अपने-अपने भवनों के स्वामित्व अभिलेख उपलब्ध करवाएं। यदि सात दिन में अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए, तो सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए भवनों को कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है। नोटिस मिलने के बाद लोग परेशान हैं।
‘41 लोगों को नोटिस दिया है। सभी अपने बैनामे आदि दिखाएं। इसके बाद चिह्नांकन करके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed