{"_id":"88af1f303154a3771d8ef2096ce4cb7a","slug":"theft-of-the-inspector-lee-sp-class-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरियों पर कोतवाल को एसपी ने सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरियों पर कोतवाल को एसपी ने सुनाई खरी-खरी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक ने रविवार को अपराधाें की समीक्षा की। शहर में बढ़ रही चोरी
विज्ञापन
की घटनाओं पर एसपी ने शहर कोतवाल को जमकर सुनाया। वहीं टीचर से लूट में
रिपोर्ट देरी से लिखने पर थाना प्रभारी की क्लास लगी। एसपी ने होली के
चलते पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है।
एसपी विजय यादव ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें शहर कोतवाली इलाके में चोरियों के बढ़ते ग्राफ को लेकर शहर कोतवाल आरपी यादव को हड़का दिया। कोतवाल को चोरियों के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। वाहन चोरियों पर भी अंकुश लगाने को कहा। फतेहगढ़ कोतवाल कुंअर बहादुर सिंह की भी क्लास ली । निरोधात्मक कार्रवाई न करने पर शमसाबाद एसओ प्रदीप यादव, मेरापुर एसओ सालिगराम वर्मा को भी डांट खानी पड़ी। एसपी ने दोनों एसओ को हिदायत दी कि
अपने इलाकों में घूम कर निरोधात्मक कार्रवाई करें। एसपी ने मोहम्मदाबाद प्रभारी कोतवाल रामजीवन यादव से कहा कि टीचर से लूट में रिपोर्ट दर्ज करने में शिथिलता बरती गई। ऐसा दोबारा होने पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाएं। वारंटियों की धरपकड़ कर अपराधाें पर अंकुश लगाया जाए। अपराधियों पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई की हो।
जिला बदर अपराधिाें के मिलने पर इन्हें गिरफ्तार किया जाए। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के बैंक प्रबंधकों से मिलकर उनके साथ बैठक करें। एसपी ने होली के मद्देनजर छुट्टियों पर रोक लगा दी है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह होली के स्थानाें को स्वयं जाकर चेक करें। होली पर विवाद न होने दिया जाए।