{"_id":"663543cf961a4a63880ecaf4","slug":"theft-of-lakhs-from-the-house-of-former-principal-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-111033-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पंखा सही करते समय करंट लगने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पंखा सही करते समय करंट लगने से छात्र की मौत
विज्ञापन
अमृतपुर। पंखा सही करते समय करंट लगने से छात्र की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
थाना क्षेत्र के कस्बा अमृतपुर निवासी सत्यराम अवस्थी का पुत्र शिवेंद्र उर्फ शिब्बू अवस्थी(17) जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। शुक्रवार दोपहर घर में बिजली नहीं आ रही थी। शिवेंद्र कुंडे पर लगे पंखे को सही कर रहा था। अचानक बिजली आने से करंट लग गया। शिवेंद्र जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर पहुंचे परिजन शिवेंद्र को सीएचसी राजेपुर लेकर गए। वहां डॉक्टर ने शिवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। मां शारदा देवी, भाई नरेंद्र, जितेंद्र, पप्पू व भोला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कस्बे के लोग परिजनों को सांत्वना देने में लगे थे। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। (संवाद)