फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft of lakhs by lifting the shutter of a bullion shop

Farrukhabad News: सराफा दुकान का शटर उठाकर लाखों की चोरी

Fri, 28 Feb 2025 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by lifting the shutter of a bullion shop
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के अचरा तिराहे पर सराफा दुकान का शटर उठाकर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान की तिजोरी खेत में ले जाकर तोड़ी। तिजोरी से चोर नकदी व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को तिजोरी में 50 हजार रुपये रखे मिले।
विज्ञापन

गांव उम्मरपुर निवासी पूर्व प्रधान लाल सिंह राजपूत की अचरा तिराहे स्थित पंडित राम भरोसे के नाम से बाजार में सराफा की दुकान है। गुरुवार रात लाल सिंह राजपूत दुकान बंद कर घर चले गए। रात किसी समय चोर शटर उठाकर दुकान के अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखी तिजोरी निकालकर पास ही स्थित पूर्व लाल सिंह राजपूत के खेत में ले गए। यहीं पर उन्होंने तिजोरी तोड़ी। 35 हजार की नकदी, करीब दो किलो चांदी व 20 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर लिए। काउंटर पर झोले में रखे 60 हजार रुपये चोरों के हत्थे नहीं लगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने लाल सिंह राजपूत की दुकान का शटर उठा देखा तो दंग रह गए। पड़ोसी दुकानदार विकास ने लाल सिंह को घटना की जानकारी दी। लाल सिंह के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तिजोरी की जांच की तो उसमें 50 हजार रुपये रखे मिले। लाल सिंह ने बताया कि तिजोरी में 85 हजार रुपये रखे थे, मगर चोरों के हत्थे 35 हजार रुपये ही लगे। 60 हजार रुपये झोले में काउंटर के अंदर रखे थे। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। तिजोरी में 50 हजार रुपये रखे मिल गए। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed