{"_id":"6192a549afafaf33097ef9fc","slug":"theft-from-the-contractor-s-house-by-breaking-the-locks-of-the-gate-farrukhabad-news-knp6641895120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट के ताले तोड़ ठेकेदार के घर से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट के ताले तोड़ ठेकेदार के घर से चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी समारोह में साले के घर जयपुर गए शहर के ठेकेदार केे घर ताले तोड़कर रविवार रात चोर नगदी और जेवर आदि ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर सुबह पुलिस ने जांच की और मकान में अपना ताला डालकर ठेकेदार को फोन पर सूचना दी।
मोहल्ला गढ़ी हिम्मत बहादुर खां निवासी मुरारी लाल शर्मा घरों में पत्थर और टाइल्स लगाने का ठेका लेते हैं। दो दिन पहले वह पत्नी और बच्चों के साथ साले के यहां जयपुर शादी में गए थे। घर के मुख्य गेट पर दो ताले पड़े थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा। मोहल्ले के अरशद मंसूरी ने पुलिस को सूचना दी। मऊदरवाजा थाने की बजरिया चौकी प्रभारी पंकज सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मकान का जायजा लिया।
कमरों के ताले टूटे और अलमारियों के लॉकर खुले पड़े थे। सामान कमरों में बिखरा था। पुलिस ने मकान में अपना ताला डालकर मुरारी लाल को सूचना दी। थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
राजमिस्त्री का सामान भी ले गए चोर
मुरारीलाल के मकान के पास में अखिलेश बाथम का मकान बन रहा है। चोर रविवार रात मुख्य गेट के ताले तोड़कर राजमिस्त्री का सामान उठा ले गए।