{"_id":"656f4677af7c929b2907e504","slug":"theft-by-breaking-locks-in-the-locked-house-of-former-cms-security-personnel-farrukhabad-news-c-12-1-knp1074-498909-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पूर्व सीएम के सुरक्षा कर्मी के बंद घर में ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पूर्व सीएम के सुरक्षा कर्मी के बंद घर में ताले तोड़कर चोरी
Tue, 05 Dec 2023 09:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल रोड स्थित सीओ व एसडीएम आवास के पास बेखौफ चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सुरक्षा कर्मी के बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर नकदी पार कर लिए। सुरक्षा कर्मी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव लालपुर पट्टी क्षेत्र में चीनी मिल रोड पर सीओ व एसडीएम के बंगले के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सुरक्षा कर्मी (कमांडो) प्रमोद यादव का आवास है।सुरक्षा कर्मी लखनऊ में रहकर ड्यूटी कर रहे हैं। दिवाली पर परिवार सहित वे घर आए थे। इसके बाद ताले डालकर चले गए। बेखौफ चोरों ने उनके बंद घर के ताले तोड़कर जेवर नकदी व कपड़े चोरी कर लिए।
30 नवंबर को पड़ोसी ने सुरक्षा कर्मी को फोन पर ताले टूटे होने की सूचना दी। उनके कहने पर पड़ोसी ने अंदर जाकर देखा तो कमरे के भी ताले टूटे थे। सुरक्षा कर्मी प्रमोद ने डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल जाकर देखा। इसके बाद ताले डाल दिए गए। प्रमोद ने मंगलवार को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि अलमारी से 20 हजार रुपये व पूजा की दो चांदी के सिक्के, पायल, कपड़े आदि गायब हैं। चोरी में कितना माल गया है। इसका आकलन उनकी पत्नी को ही है। उसकी सूची बाद में दी जाएगी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।