फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The youth admitted in Lohia was reunited with his family.

Farrukhabad News: लोहिया में भर्ती युवक को परिजनों से मिलाया

Sat, 25 Oct 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 25 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The youth admitted in Lohia was reunited with his family.
फर्रुखाबाद। दो दिन पहले सेंट्रल जेल चौराहे के पास से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक को अमर उजाला ने उनके परिजनों तक पहुंचाया। परिजनों ने इसके लिए शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

दूसरे युवक के पैर पर गंभीर चोटें थीं। नाम-पता बताने में सक्षम होने के बावजूद स्टाफ ने उनसे पूछने की जरूरत नहीं समझी। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के प्रथम तल पर अज्ञात मरीजों के लिए वार्ड बना है। उसका जायजा लेने संवाद न्यूज एजेंसी शनिवार दोपहर में पहुंची।
विज्ञापन

वार्ड के बाहर से कुंडी लगी थी। खोलकर देखा तो वहां दो युवक भर्ती मिले। एक पैर में गंभीर चोट लगी होने से फर्श पर बैठा था। उसके पास पानी भरी बोतल और पत्तल में दाल और दो रोटी रखी थीं। दूसरी युवक बेड पर लेटा था। उसने आवाज सुनी तो बैठ गया। वह रुंधे गले से कुछ बताने के लिए आतुर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में बदबू से रुकना मुश्किल था। मास्क लगाकर बातचीत की तो उसने अपना नाम जहानगंज थाने के गांव गढ़ाखेरा निवासी वीरपाल का पुत्र जगमोहन (20) बताया। उसके पास रखी पत्तल में सिर्फ दाल रखी थी। उसने रोटी मांगी तो चार रोटियां दिलवाकर खिलाईं।

संवाद न्यूज एजेंसी ने ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह राजपूत से संपर्क किया। उन्होंने उनके पिता वीरपाल को बेटे के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। देर शाम पिता और भतीजे पिंकू के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। वह बेटे को अपने साथ ले गए। पिता वीरपाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed