{"_id":"65dcd7755e32c244500a2062","slug":"the-young-man-was-shot-by-his-friend-at-the-birthday-party-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-108722-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जन्मदिन पार्टी ने दोस्त ने ही युवक के मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जन्मदिन पार्टी ने दोस्त ने ही युवक के मारी थी गोली
विज्ञापन
कायमगंज। जन्मदिन पार्टी में युवक के गोली लगने के मामले में पुलिस ने दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किए। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि युवक के उसके दोस्त ने ही गोली मारी थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी सोनू (24) शुक्रवार रात नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा कूंचा में दोस्त संजय ठाकुर के घर जन्मदिन पार्टी में गया था। मोबाइल पर बात करते समय गेट के पास उसके गोली लग गई थी। इससे वह घायल हो गया था।उसका इलाज सैफई में चल रहा है।
शनिवार को घायल सोनू के पिता रिषीपाल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने कॉल डिटेल से लेकर मामले में कई तरह साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। सोमवार को मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप व दरोगा नितिन कुमार ने मामले की छानबीन की। सोनू के दोस्त आशू उर्फ शेखर का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन
पुलिस ने दमदमा के पास से आशू उर्फ शेखर निवासी मोहल्ला कूंचा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 315 बोर का तमंचा दो कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ। आशू ने पुलिस को बताया कि सोनू से कहासुनी हो जाने पर उसने गुस्से में आकर फायर कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने हत्या प्रयास के दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।