{"_id":"6826316b73ceae1f400b94a6","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-124145-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान
Thu, 15 May 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 15 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस फतेहगढ़ परिसर में गमगीन खड़े परिजन।
- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस फतेहगढ़ परिसर में गमगीन खड़े परिजन।
फर्रुखाबाद-कमालगंज। ससुराल से लौटकर आए युवक ने घर के कमरे में फंदा डालकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। सुबह पड़ोसियों ने मृतक के ससुरालीजनों व दिल्ली में रह रहे परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को गृहकलह के चलते आत्महत्या करने की बात बताई।
कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला हरदेव नगर निवासी तेजपाल (27) पुत्र स्व. परशुराम ने बुधवार देर रात घर के कमरे में कुंडे से रस्सी का फंदा डालकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। जिस कमरे में फंदा लगाया, उसमें दरवाजा नहीं लगा था। आस पड़ोस के लोगों ने तेजपाल को फंदे पर लटका देखा तो दिल्ली में रह रहे बड़े भाई हरिनरायन व मृतक के ससुर खिम्मनलाल निवासी गांव किंचापुर आंटी थाना व जनपद कन्नौज को सूचना दी।
पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई हरिनरायन, शिवशंकर, उदय नरायन व तीन बहनों में सबसे छोटा था। मृतक की शादी वर्ष 2020 में खिम्मनलाल की पुत्री रोशनी से हुई थी। मृतक के तीन बच्चे काव्या, दर्श व बाबू हैं। भाई हरिनारायन ने बताया कि तेजपाल कुछ दिन पहले उनके पास दिल्ली आया था। वहां उन्होंने उसकी नौकरी लगवा दी। मां रेशमा देवी उसके पास ही रहती हैं।
विज्ञापन
हरिनारायन ने बताया कि तेजपाल का अपनी पत्नी रोशनी से आए दिन विवाद होता था। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के ससुर खिम्मनलाल ने बताया कि तीन-चार दिन से दामाद (तेजपाल) उनके घर पर ही थे। बुधवार सुबह कमालगंज गए थे। शाम को मौत की खबर मिली। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के साले ने तहरीर दी है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।