{"_id":"634eec0747fcc87e2f35814d","slug":"the-work-of-filling-the-pits-on-the-badhahal-highway-started-farrukhabad-news-knp724000976","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल हाईवे पर गड्ढे भरने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल हाईवे पर गड्ढे भरने का काम शुरू
विज्ञापन
गांव मदनपुर में भट्ठे के पास इटावा-बरेली हाईवे के भरे जा रहे गड्ढे। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। जिलाधिकारी की सख्ती पर एनएचएआई के अधिकारियों ने मंगलवार को बदहाल हाईवे पर गड्ढे भरवाने का काम शुरू कर दिया है। उन्हें चार दिन में गड्ढे भरने की चेतावनी दी गई है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इटावा-बरेली हाईवे पर गहरे गड्ढे होने से लोगों का चलना मुश्किल है। इसके बावजूद एनएचएआई के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे।
रविवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने हाईवे की बदहाली देख शासन को सूचना देने के साथ एनएचएआई के अधिशासी अभियंता को फोन कर फटकार लगाई।
उन्हें चार दिन में हाईवे को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम दिया था। कार्रवाई के डर से मंगलवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने गड्ढे भरवाने का काम शुरू कर दिया।
क्षेत्र के गांव मदनपुर ईंट भट्ठा के पास मजदूर सड़क के गड्ढों में गिट्टी व मिट्टी डाल रहे थे। भले ही काम टिकाऊ नहीं है, लेकिन कुछ राहत जरूर मिलेगी।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने जनपद की खराब सड़कों को चिह्नित कर गड्ढामुक्त करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को दिए हैं।
डीएम का कहना है कि जलद ही दोबारा हाईवे का निरीक्षण किया जाएगा, यदि काम ठीक नहीं मिला तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।