फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The women thieves cut the gold chain from the woman's neck

Farrukhabad News: महिला के गले से टप्पेबाज महिलाओं ने सोने की जंजीर काटी

Mon, 26 May 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 26 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
The women thieves cut the gold chain from the woman's neck
फर्रुखाबाद। टप्पेबाज महिलाओं ने ई रिक्शा पर सवार महिला की सोने की जंजीर काट ली। इसके बाद वे दूसरे ई रिक्शा पर सवार हो गईं। पीड़ित महिला ने पीछा कर महिलाओं को पकड़ लिया। दो महिलाएं मौका पाकर भाग गईं। फतेहगढ़ पुलिस पकड़ी गईं महिलाओं से जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी विनोद दुबे की पत्नी सुधा सोमवार सायं अपनी 18 वर्षीय बेटी शिवानी के साथ दवा लेने आवास विकास आई थीं। दवा लेकर यह लोग ई रिक्शा पर बैठकर घर जा रहे थे। ई-रिक्शा पर पहले से ही चार महिलाएं बैठी थीं। इन महिलाओं ने सुधा के गले में पड़ी सोने की जंजीर किसी तरह काट ली।
विज्ञापन

नेकपुर पुल से पहले चारों महिलाएं उतर कर दूसरे रिक्शा में बैठ गईं। शक होने पर सुधा ने अपने गला देखा तो सोने की जंजीर गायब थी। उन्होंने ई रिक्शा से पीछा कर ओवरब्रिज के पास महिलाओं को पकड़ लिया। शोरशराबा सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। दो महिलाएं मौके से भाग गईं। घटना की जानकारी मिलने पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे।महिलाओं व सुधा देवी को लेकर पुलिस फतेहगढ़ कोतवाली पहुंची। महिलाओं के पास से पुलिस ने सोने की चेन बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी फतेहगढ़ सत्य प्रकाश ने बताया कि दोनों महिलाएं मैनपुरी की रहने वाली हैं। इनके पास से सोने की चेन मिली है। मामले की गहनता से जांच चल रही है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed