फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The woman went to the police went brought cajolingly

बहलाकर लाई गई युवती को दिल्ली पुलिस ले गई

Fri, 03 Mar 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 03 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
The woman went to the police went brought cajolingly
मामले की जानकारी देते डीसीपी बल्लभगढ़ भूपेंद्र जैन। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के दरोगा ने स्थानीय  पुलिस की सहायता लड़की को ढूंढ निकाला। वह दिल्ली से आई थी। थाना क्षेत्र के गांव सिया निवासी रामनिवास का कहना है कि उनका बेटा विराज दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। एक पखवारा पहले बेटे का दोस्त एक लड़की लेकर घर आया।
विज्ञापन


दो दिन रहने के बाद वह दिल्ली चला गया। लड़की को घर पर ही छोड़ गया। लड़की उसके पास जाने की जिद करती थी। ग्रामीणों ने दिल्ली से लाई गई लड़की के गांव में रुकने की जानकारी थाना पुुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली से आए दरोगा रवींद्र सिंह ने गांव पहुंच कर युवती को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। सूत्रों की माने तो युवती के दोस्त के पास जाने की जिद करने पर विराज और युवती में विवाद भी हुआ था। इससे विराज ने आग भी लगा ली थी। इससे उसके परिजनों ने विराज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि दिल्ली में युवती के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज था। इस पर दिल्ली पुलिस युवती को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमालगंज। दिल्ली से बहलाफुसला कर लाई युवती को दोस्त के पास छोड़ जाने की कहानी पुलिस के गले नही उतर रही है। आखिर युवक साथ आई युवती को दोस्त सिया गांव निवासी विराज के घर क्यों छोड़ गया ? और फिर वापस क्यों नही आया ?


यह सब बातें अनसुलझे राज हैं। चर्चा है कि कही मामला युवती के बिक्री का तो नहीं है। इन बिंदुओं पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। एसओ सुनील यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया बिक्री का कोई मामला सामने नहीं आया। इसकी विवेचना दिल्ली पुलिस के पास है। युवती ने बेंचे जाने जैसी कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभी कुछ भी कह पाना संभव नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed