फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The woman was thrown out of her house for a car and five lakh rupees.

Farrukhabad News: कार व पांच लाख के लिए महिला को घर से निकाला

Sun, 11 Jan 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 11 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The woman was thrown out of her house for a car and five lakh rupees.
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति समेत चार ससुरालीजन के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पाठक निवासी साक्षी की शादी 17 नवंबर 2021 को सागर पुत्र संतोष निवासी मोहल्ला इंद्रानगर, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, विवाह में मायके पक्ष ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले कार और पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। आरोप लगाया कि इसी बीच पति ने व्यापार बढ़ाने के नाम पर उसके पिता से सात लाख रुपये भी ले लिए, जो वापस नहीं किए। दहेज की मांग पूरी न होने पर आए दिन गालीगलौज और मारपीट की जाती रही। 20 जून 2024 को पति सागर, देवर गोपाल वर्मा, सास किरन, ससुर संतोष ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि 2 अक्तूबर 2025 को ससुरालीजन मायके पहुंचे और दोबारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले अलीगंज स्थित किराये के मकान में गैस खोलकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया था। तब पड़ोसियों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed