{"_id":"56f6d3c44f1c1ba52ff14dfe","slug":"the-woman-was-browning-jewelry-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के तमंचा लगा जेवर, नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के तमंचा लगा जेवर, नगदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव गनेशपुर में बेटियों के साथ घर में सो रही महिला के तमंचा लगाकर चोरों ने जेवर और नगदी लूट ली। भागते समय महिला ने एक चोर को पहचान लिया। पीड़िता ने एक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव गनेशपुर निवासी रिंकी के पति राघवेंद्र अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रिंकी अपनी दो बेटियों के साथ अकेली रहती है। रिंकी के मुताबिक शुक्रवार रात वह बेटियों के साथ घर में सो रही थी। रात किसी समय चोर छत पर चढ़ आए। इसके बाद जीने के रास्ते नीचे उतर आए। चोरों ने रिंकी को दबोच लिया और तमंचा लगा दिया।
इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर जेवर और नगदी लूट कर भाग गए। चोरों के भागने के बाद महिला ने शोर-शराबा मचाया तो आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।