{"_id":"d3c7c182b5ffd144d8605e72b158def5","slug":"the-woman-tried-to-suicide-police-harassment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उत्पीड़न पर महिला ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उत्पीड़न पर महिला ने की जान देने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
बहू की शिकायत पर बेटे के पकड़े जाने से परेशान मां ने फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में महिला को फांसी के फंदे से उतार कर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा हंगामा किया। इस पर पुलिस ने पकड़े गए बेटे को छोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला हरदोई थाना हरपालपुर के गांव बर्रा निवासी संतो देवी पत्नी विनोद कुमार का बेटा चंदन शहर कोतवाली के मोहल्ला नरकसा में रहता है। चंदन की पत्नी पुष्पा देवी करीब दो महीने पहले मायके चली गई थीं। पुष्पा देवी ने ससुरालीजनाें के उत्पीड़न की शिकायत हरपालपुर पुलिस से की थी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस संतो देवी के पति विनोद शुक्ला को पकड़ ले गई। पति के पकड़े जाने पर संतो देवी बेटे को समझाने के लिए बुधवार को शहर आईं थी कि वह बहू से अपना विवाद निपटा ले। इस बीच पुष्पा देवी शहर कोतवाली जा पहुंचीं। इन्हाेंने यहां भी उत्पीड़न की शिकायत की। इस पर शहर कोतवाली पुलिस ने संतो देवी के पति को तो छोड़ दिया, पर बाद में बेटे चंदन को पकड़ कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
बेटे के पुलिसिया उत्पीड़न से परेशान संतो देवी ने गुरुवार की सुबह फंासी लगा ली। फांसी पर महिला को लटका देखकर परिवार के अन्य लोगों ने इन्हें नीचे उतारा।
इन्हें नाला मछरट्ठा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके परिवार को बेवजह परेशान कर रही है। महिला के आत्महत्या के प्रयास की जानकारी होते ही पुलिस ने चंदन को आनन फानन में छोड़ दिया।