{"_id":"679529dc9b0f79a1510f896d","slug":"the-wedding-guests-will-be-welcomed-with-food-dishes-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-120002-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: श्रीअन्न के पकवानों से होगा बरातियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: श्रीअन्न के पकवानों से होगा बरातियों का स्वागत
Sat, 25 Jan 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के क्रिश्चियन काॅलेज मैदान में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की शहनाई बजेगी। इसमें श्रीअन्न के पकवानों से बरातियों का स्वागत होगा। कार्यक्रम में खुशी के साथ ही सेहत का भी विशेष ध्यान रखा है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग में करीब 300 जोड़ों का पंजीकरण किया गया है। 27 जनवरी को क्रिश्चियन काॅलेज मैदान में समारोह का आयोजन होगा। सरकार प्रति जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये खर्च कर रही है। इसमें 35 हजार रुपये नववधू के खाते में भेजे जाएंगे। 10 हजार रुपये के उपहार व 6 हजार रुपये व्यवस्था पर खर्च होंगे। इस बार होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में बरातियों के नाश्ता के लिए श्रीअन्न से बने लजीज व्यंजनों से स्वागत किया जाएगा। इससे बेहतर स्वाद मिलने के साथ यह व्यंजन सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि श्रीअन्न से निर्मित पकवान नाश्ते के लिए बनवाए जा रहे हैं। भोजन के भी बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।