फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The weather hit, it did not turn sunny, fog throughout the day

अचानक मौसम के तेवर बदलने से आलू किसानों की चिंता बढ़ी

Fri, 11 Dec 2020 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
The weather hit, it did not turn sunny, fog throughout the day
खेत में लहलहा रही आलू की फसल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। घना कोहरा छाने के साथ शुक्रवार को मौसम ने पलटा मारा है। पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। वहीं आलू किसानों की भी चिंता बढ़ा दी हैं। यदि दो-चार दिन मौसम इसी तरह रहा तो आलू के साथ सब्जी व अन्य फसलों में भी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम सामान्य होने से किसान खुश थे। गुरुवार रात से अचानक मौसम ने करवट बदल दी। सुबह घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। करीब नौ बजे तक सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

सीजन के पहले दिन घना कोहरा गिरने से वाहन चालकों को खासी दिक्कत हुई। दिन भर धूप के दर्शन नहीं हुए। तीन डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने के साथ सर्दी भी बढ़ी। इससे लोग गर्म कपड़ों से लदे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गर्म कपड़ों के चेहरों पर व्यापार बढ़ने की आस ने रौनक बढ़ा दी। अभी तक सर्दी न पड़ने से गर्म कपड़ों का व्यापार ठंडा चल रहा है। सुबह-शाम तो ठंड हो रही लेकिन दोपहर की तेज धूप लोगों को गर्म कपड़े उतारने को मजबूर कर देती है।
दूसरा पहलू ये भी कि कोहरा व धुंध के चलते आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसके साथ ही फूल वाली फसलों को भी यह मौसम प्रभावित करता है।
इससे कोहरे व धुंध ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। हालांकि अभी पहला दिन होने से फसल को खास फर्क नहीं पड़ेगा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को मौसम और बिगड़ने की आशंका के साथ अधिकतम तापमान दो डिग्री, जबकि न्यूनतम एक डिग्री गिरने का अनुमान है। इससे आलू की फसल में नुकसान की आशंका बन रही है।
जिला कृषि अधिकारी डा.राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो दिन मौसम खराब रहने से फसलों में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। यदि तीन-चार दिन मौसम साफ नहीं होता है तो आलू में झुलसा रोग लगने की आशंका के साथ सरसों, मटर व सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। गेहूं, गन्ना आदि फसलों में तापमान गिरने या मौसम साफ न होने से कोई नुकसान नहीं है।
जिला आलू विकास एवं शाकभाजी अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि आलू की फसलों में किसान दवा का एक छिड़काव कर चुके हैं। लगातार मौसम खराब रहने पर आलू को झुलसा से बचाने के लिए दूसरा छिड़काव करना होगा। फिलहाल एक-दो दिन धूप न निकलने से आलू की फसल में नुकसान नहीं है।

मौसम बदलते ही बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। शुक्रवार को कपड़े की दुकानों पर लोग गर्म कपड़े खरीदते दिखाई दिए। ग्रामीण क्षेत्र में किसानों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया। शहरी क्षेत्रों में अभी सरकारी अलाव जलने शुरू नहीं हुए हैं।

शहर के कायमगंज बाइपास रोड से कोहरे में गुजरते वाहन। संवाद

शहर के कायमगंज बाइपास रोड से कोहरे में गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed