फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The weather changed, the pulse of the farmers increased

Farrukhabad News: मौसम ने बदला करवट, किसानों की धड़कनें बढ़ीं

Mon, 24 Apr 2023 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The weather changed, the pulse of the farmers increased
फर्रुखाबाद। मौसम के अचानक करवट बदलने से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। रविवार को घने बादल छाये रहने के साथ दोपहर बाद बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि गर्मी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

खेतों में इन दिनों गेहूं तैयार होने के साथ तेजी से कटाई चल रही है। इसके साथ ही थ्रेशिंग भी हो रही है। इससे किसान दिन भर खेती के काम में ही व्यस्त है। रविवार सुबह से ही घने बादल छा गए। ठंडी हवा भी चलने लगी। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई तो किसान परेशान हो गए। इन दिनों पूरे वर्ष की रोटी की व्यवस्था गेहूं खेत में ही तैयार खड़ा है। घर पहुंचने के लिए किसान पूरी ताकत से मेहनत कर रहे हैं। मौसम के करवट बदलने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गईं। यदि बारिश हो गई तो गेहूं कटाई के साथ थ्रेशिंग भी प्रभावित हो जाएगी। दूसरी ओर बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ठंडा होने से बच्चों ने लुत्फ उठाया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बूंदाबांदी होने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि गेहूं की फसल काटकर जल्दी ही मड़ाई करा लें। इससे गेहूं और भूसा सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed