फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The villager who drained the soil from the pond died due to drowning

तालाब से मिट्टी निकालने गए ग्रामीण की डूबने से मौत

Mon, 18 May 2020 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
The villager who drained the soil from the pond died due to drowning
तालाब से मिट्टी निकालने गए ग्रामीण की डूबने से मौत
विज्ञापन

जहानगंज। घर कि लिपाई के लिए सोमवार दोपहर तालाब से मिट्टी निकालने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया।
थाना क्षेत्र के गांव सरवर आलमपुर निवासी दिनेश कुशवाहा(38) सोमवार दोपहर तीन बजे तालाब से घर की लिपाई के लिए मिट्टी निकालने के लिए गए थे।
दिनेश गहरे पानी में जाकर नीचे से मिट्टी निकाल रहे थे। तभी वह डूब गए। गांव के एक युवक ने उनको डूबते देखा तो बचाने के लिए आवाज लगाई। लोगों ने तालाब में घुसकर प्रयास किया, लेकिन दिनेश को बचा नहीं पाए। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों की मदद से दिनेश के शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

दिनेश की मौत पर पत्नी अनीता, पुत्र पिंटू, अभिषेक, पुत्री रागिनी, रेनू का रो रो कर बेहाल हो गए। अनीता ने बताया कि दो बीघा खेती है। पति बटाई पर खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed