{"_id":"6a4bf75db069d52c6a0877e4","slug":"the-village-heads-son-who-had-gone-to-lodge-a-complaint-was-berated-and-chased-away-from-the-police-station-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110953-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शिकायत करने गए प्रधान के पुत्र को हड़का कर थाने से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शिकायत करने गए प्रधान के पुत्र को हड़का कर थाने से भगाया
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गैसिंगपुर प्लांट मार्ग पर निसाई ग्रामसभा की 10 बिस्वा बेशकीमती जमीन पर एक विधायक की शह के चलते पुलिस बेपरवाह बनी रही। रविवार को हुई मारपीट की घटना की शिकायत करने पहुंचे प्रधान के पुत्र ने कोतवाली से हड़का कर भगाने का आरोप लगाया। सोमवार को प्रधान पुलिस की लापरवाही की शिकायत करने प्रधान संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचीं। इधर, दबंगों ने वारदात को अंजाम देकर उनके पति, दो पुत्रों समेत सात लोगों को फायरिंंग, पथराव व लाठी डंडों से घायल कर दिया।
निसाई में ग्रामसभा की 10 बिस्वा सरकारी जमीन पर पड़ोसी गांव मुड़गांव के प्रधान कब्जा करना चाहते हैं। आवास विकास के निजी अस्पताल में भर्ती निसाई की प्रधान गीता देवी के पुत्र अभय प्रताप सिंह ने एएसपी गिरीश कुमार सिंह को बताया कि रविवार शाम मुड़गांव के प्रधान जमीन की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान पिता सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकारी जमीन पर काम रोकने को कहा तो मारपीट की गई। प्रधान मां गीता देवी की ओर से तहरीर लेकर मोहम्मदाबाद थाने गए। वहां कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने समझौते का प्रयास किया। जब कार्रवाई के लिए कहा तो उन्होंने हड़काकर भगा दिया। यदि पुलिस उसी समय कार्रवाई कर देती तो वारदात न होती।
बड़ी वारदात से आशंकित प्रधान गीता देवी सोमवार सुबह संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं। शिकायत में कहा कि बीते 20 जुलाई को थाने में समझौता हुआ था। दोनों पक्षों को हस्तक्षेप न करने को कहा गया था। 28 अगस्त को राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर भूमि गीता देवी के सुपुर्द कर दी थी। पांच जुलाई को साढ़े तीन बजे मुड़गांव के प्रधान रामनारायण ने मेड़ तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। रोकने पर मारपीट कर गाली-गलौज की। मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर दी, मगर प्राथमिकी नहीं लिखी गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निसाई की प्रधान की सुपुर्दगी में दी थी सरकारी जमीन
एसडीएम सदर गजराज सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर विवाद हुआ है, वह निसाई ग्रामसभा की है। 2025 में चिह्नांकन कर जमीन प्रधान गीता देवी के सुपुर्दगी में दी गई थी। दूसरा पक्ष क्यों कब्जा कर रहा, इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश भी है।
-- -- -- -- -- -- -
गैरप्रांत के नंबर की गाड़ियों से बाहरियों के आने की आशंका
घटनास्थल से कुछ दूरी पर और मुड़गांव में रविवार शाम से ही गैर प्रांत के नंबर (दिल्ली) की कुछ लग्जरी कारें देखी गई थीं। पीड़ित परिवार ने बताया कि जो लोग सतेंद्र सिंह की कार पर हमला कर रहे थे, उनमें कई अज्ञात लोग भी थे।