{"_id":"691cc342135acf2743038847","slug":"the-vigilance-team-recorded-the-statement-of-the-head-constablethe-vigilance-team-recorded-the-statement-of-the-head-constable-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-132939-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विजिलेंस टीम ने दर्ज किए हेड कांस्टेबल के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विजिलेंस टीम ने दर्ज किए हेड कांस्टेबल के बयान
Wed, 19 Nov 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस कार्यालय फतेहगढ़ के लेखा कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लेखाकार (उप निरीक्षक) को रिश्वत लेते पकड़ा था। मामले में विजिलेंस टीम ने शिकायत करने वाले हेड कांस्टेबल के बयान मंगलवार को दर्ज किए।
हेड कांस्टेबल ने कहा कि उसने जो लिखित शिकायत की है, वही उसके बयान हैं। फतेहगढ़ स्थित पुलिस ऑफिस में तैनात वरिष्ठ लेखाकार हरेंद्र सिंह चौहान को 14 नवंबर को कानपुर की विजिलेंस टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उसे भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट लखनऊ में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
यह रिश्वत पुलिस ऑफिस के प्रधान लिपिक कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार वर्मा ने उसे रजिस्टर में रखकर दी थी। इसके बाद से पुलिस ऑफिस का माहौल बदला-बदला नजर आ रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को कानपुर से विजिलेंस टीम पुलिस ऑफिस पहुंची। वहां सीओ अमृतपुर संजय कुमार वर्मा के कार्यालय में बैठकर हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार वर्मा को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया। हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार वर्मा ने कहा कि उसने वरिष्ठ लेखाकार के खिलाफ जो लिखित शिकायत की थी। वही उसके बयान हैं।
इससे ज्यादा उसने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने बताया कि विजिलेंस टीम आई थी। उन्हें यह नहीं मालूम की टीम में कौन था।