फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The vigilance team nabbed a mining officer along with a driver while accepting a bribe of 24,000.

Farrukhabad News: विजिलेंस टीम ने खनन अधिकारी को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते चालक के साथ दबोचा

Sat, 20 Jun 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The vigilance team nabbed a mining officer along with a driver while accepting a bribe of 24,000.
फर्रुखाबाद। मिट्टी खनन की अनुमति देने के नाम पर 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते खनन अधिकारी व उनके निजी चालक को कानपुर की विजिलेंस टीम ने फतेहगढ़ की ऑफिसर्स काॅलोनी स्थित आवास से दबोच लिया। शाम को टीम दोनों ही आरोपियों को अपने साथ लेकर कानपुर चली गई। भ्रष्टाचार का मुकदमा वहीं थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाने के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य भजनलाल के बेटे आदेश यादव ने अपने खेत से मिट्टी उठाकर अपने ही प्लॉट में डालने की अनुमति लेने के लिए ऑनलाइन चार आवेदन किए थे। चारों आवेदन 100-100 घन मीटर खनन के थे। 100 घटन मीटर तक खनन की कोई फीस नहीं लगती है। इसके बाद भी खनन अधिकारी ने प्रति आवेदन चार हजार रुपये की मांग करते हुए 24 हजार रुपये देने को कहा था। आदेश ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो खनन अधिकारी (सहायक भूवैज्ञानिक) संजय प्रताप ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था। आदेश ने पांच जून को कानपुर स्थित सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) में शिकायत की थी। इसके बाद विजिलेंस टीम ने खनन अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे टीम खनन अधिकारी के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित आवास के पास पहुंच गई। आदेश ने खनन अधिकारी के आवास का दरवाजा खटखटाया तो उनके निजी चालक व रिश्ते में भांजे मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी लाखन ने दरवाजा खोला। सामने ही कुर्सी पर खनन अधिकारी संजय प्रताप बैठे थे। आदेश ने चारों आवेदन पर अनुमति देने के रुपये देने की बात कही। उन्होंने लाखन को रुपये देने का इशारा कर दिया। आदेश ने 24 हजार रुपये लाखन को दे दिए। लाखन गिनने के बाद खनन अधिकारी को रुपये पकड़ाने लगा तभी विजिलेंस टीम ने खनन अधिकारी व लाखन को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन अधिकारी से रिश्वत में दिए 24 हजार रुपये के अलावा तलाशी में 30 हजार रुपये और बरामद हुए। विजिलेंस टीम दोनों को अपनी कार से फतेहगढ़ कोतवाली लेकर पहुंची। इस दौरान लाखन के परिजन वहां पहुंच गए। खनन अधिकारी संजय प्रताप जौनपुर के थाना केराकत के गांव चौकिया के रहने वाले हैं। जुलाई 2023 में जनपद में उनकी तैनाती हुई थी। उन्होंने वर्ष 2017 में नौकरी हासिल की थी। सीतापुर, हरदोई व उन्नाव जनपद में भी तैनात रहे।

सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि विजिलेंस टीम दो लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। उनके पास नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed