फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The victim of robbery lay at the bus stand for six hours, police unaware

Farrukhabad News: बस अड्डा पर छह घंटे पड़ा रहा लूट का शिकार, पुलिस अनजान

Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The victim of robbery lay at the bus stand for six hours, police unaware
फर्रुखाबाद। रोडवेज चौकी पुलिस और बस अड्डा कर्मचारियों की संवेदनहीनता का एक नमूना रविवार सुबह देखने को मिला। एक जहरखुरान गिरोह के लूट का शिकार युवक छह घंटे तक बेहोश पड़ा रहा। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अर्द्ध बेहोशी हालत में अपने को हरियाणा का निवासी बता रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा पर यात्री प्रतीक्षालय में पूछताछ घर के पास बस जहरखुरान गिरोह के शिकार युवक को सुबह चार बजे उतारकर चली गई। हर वक्त मुस्तैदी का दावा करने वाली चौकी पुलिस ने इस युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं समझी। गनीमत रही कि उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। सुबह करीब 10 बजे बस अड्डा कर्मचारी बेहोश युवक को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

वहां इलाज के बाद उसने अर्द्ध बेहोशी हालत में अपना नाम सुरजीत (36) पुत्र मथुरा प्रसाद, निवासी गौंची गांव, थाना व कस्बा फरीदाबाद, हरियाणा बताया। हालांकि मोबाइल आदि सभी सामान गायब होने की बात बताई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें किसी ने सूचना नहीं दी। वह जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed