फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The uprooted road was not constructed even after one and a half years.

Farrukhabad News: डेढ़ साल बाद भी नहीं बनाई उखाड़ी सड़क

Sun, 23 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 23 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The uprooted road was not constructed even after one and a half years.
फोटो-7 सलावत खां से धारानगरी जाने वाले रोड पर गड्ढे। संवाद
फर्रुखाबाद। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सलावत खां से धारानगरी तक एक किमी लंबी डामरयुक्त सड़क 68 लाख रुपये में बनवाई थी।
विज्ञापन

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की भूमिगत पाइप लाइन डालने में आई अड़चन के बाद पीडब्ल्यूडी ने दोबारा बनवाने के लिखित आश्वासन पर उखाड़ने की अनुमति दी। डेढ़ साल बीतने पर भी कार्यदायी संस्था ने सड़क नहीं बनाई।
पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2022-23 में 68 लाख रुपये खर्च कर सलावत खां से धारानगरी तक जर्जर हो चुकी सड़क को डामरयुक्त बनवाया था। चंद महीने बाद ही वहां से डाली जा रही एसटीपी के भूमिगत पाइप लाइन को लेकर आसपास के खेत मालिकों ने रोक लगवा दी। एसटीपी निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था ने पीडब्ल्यूडी से सड़क के बीच से पाइप लाइन डालने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने दोबारा सड़क बनवाने के लिखित आश्वासन के बाद ही अनुमति दी। करीब डेढ़ साल पहले पाइप लाइन पड़ने के बाद एसटीपी चालू भी हो गया, मगर सड़क का निर्माण अबतक नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग का उपयोग सलावत खां के अलावा धारानगरी, माधौपुर, अमेठी जदीद, गंगादरवाजा समेत कई गांवों और मोहल्लों के लोग करते हैं।
24 घंटे लोगों का आना जाना रहता है। बावजूद इसके अभी तक इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। पूरे मार्ग में गहरे गड्ढों से लोगों को निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed