{"_id":"656b75c9831e0b4fa60a3143","slug":"the-upper-part-of-the-polytechnics-dilapidated-tank-collapsed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-5786-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पॉलिटेक्निक की जर्जर टंकी का ऊपरी हिस्सा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पॉलिटेक्निक की जर्जर टंकी का ऊपरी हिस्सा गिरा
Sat, 02 Dec 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय पॉलिटेक्निक में जर्जर अवस्था में चल रही पानी की टंकी का ऊपरी हिस्सा शनिवार को भरभराकर गिर पड़ा, जिससे चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय टंकी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसे बड़ा हादसा बच गया।
बेवर रोड भोलेपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के पीछे पड़े मैदान में वर्षों से जर्जर टंकी में पानी भरा जाता है। इसी से परिसर को सप्लाई होती है। दोपहर को अचानक टंकी का ऊपरी हिस्सा गिर पड़ा, जिससे मैदान में पानी भर गया। जानकारी मिलने पर प्राचार्य दयाचंद मौके पर पहुंचे। प्राचार्य दयाचंद ने बताया कि वर्ष 1984 में टंकी का निर्माण कराया गया था, जो काफी जर्जर हो चुकी थी। टंकी के ध्वस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजेंगे। इसके बाद नई टंकी के निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। सबमसर्बिल से पॉलिटेक्निक परिसर में पानी की आपूर्ति करवाई जाएगी।