{"_id":"6850570918f19c84ec0a08cf","slug":"the-train-will-run-between-lalkuan-prayagraj-in-uttarakhand-via-farrukhabad-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106500-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: उत्तराखंड के लालकुआं-प्रयागराज के बीच फर्रुखाबाद होकर चलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: उत्तराखंड के लालकुआं-प्रयागराज के बीच फर्रुखाबाद होकर चलेगी ट्रेन
Mon, 16 Jun 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संगम नगरी प्रयागराज को उत्तराखंड से जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद होकर एक साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज से 19 और उत्तराखंड के लालकुआं से 20 जून को चलाई जाएगी। यह ट्रेन सात फेरों के लिए चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 04117 प्रयागराज-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 जून से 31 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। प्रयागराज से रात 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शुक्रवार को फतेहपुर से 1:00 बजे, कानपुर सेंट्रल से 3:35 बजे, कन्नौज से 4:50 बजे, फर्रुखाबाद से 6:00 बजे, कासगंज से 8:00 बजे, बदायूं से 8:55 बजे, बरेली जंक्शन से 9:55 बजे, बरेली सिटी से 10:15 बजे, इज्जतनगर से 10:35 बजे, बहेड़ी से 11:25 बजे, किच्छा से 11:42 बजे प्रस्थान कर लालकुआं दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04118 लालकुआं से 20 जून से एक अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से 2:50 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 3:17 बजे, बहेड़ी से 3:40 बजे, इज्जतनगर से 4:30 बजे, बरेली सिटी से 5.00 बजे, बरेली जंक्शन से 5:20 बजे, बदायूं से 6:10 बजे, कासगंज से 7:40 बजे, फर्रुखाबाद से 9:10 बजे, कन्नौज से 10:12 बजे, कानपुर सेंट्रल से 11:40 बजे तथा अगले दिन शनिवार को फतेहपुर से 1:00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, तृतीय इकाॅनोमिक श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के पांच, साधारण द्वितीय श्रेणी समेत 16 कोच होंगे।