{"_id":"9b21204af6bdc40c4af42f261d1a2160","slug":"the-trader-scorching-wire-broke-rout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटकर गिरने से व्यापारी झुलसा, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटकर गिरने से व्यापारी झुलसा, भगदड़
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज स्पार्किंग के साथ तारों का गुच्छा टूटकर गिरने से युवक झुलस गया। साथ
विज्ञापन
ही भगदड़ मच गई। रोज-रोज तार टूटने से आजिज दुकानदारों ने जाम लगाकर विरोध
जताया। कोतवाल ने पहुंचकर जाम खुलवाया। घटना की जानकारी मिलने के बावजूद
जेई और एसडीओ मौके पर जाने का साहस न जुटा सके।
शनिवार सुबह 11 बजे श्यामा गेट के पास से स्कूली बच्चेस्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभात फेरी निकाल थे। तभी रोज की तरह तेज स्पार्किंग के साथ बिजली के तारों का गुच्छा टूूटकर सड़क पर गा गिरा। इससे भगदड़ मच गई। इन तारों की चपेट में आकर साइकिल विक्रेता संजीव गुप्ता का हाथ जल गया। लोगों की सूचना पर सप्लाई बंद करा दी गई। संजीव गुप्ता ने जेई
को तार टूटने और अपने झुलसने की जानकारी दी। इस पर जेई राकेश कुमार के यह कहे जाने पर कि एचटी तार तो उन पर नहीं गिरा, दुकानदार भड़क गए। उन्होंने सड़क पर बाइक और सीढ़ी डालकर रास्ता जाम कर दिया। जाम की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रूम सिंह यादव मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दुकानदारों को समझाकर व विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया।
नगर के मुख्य स्थान पर जर्जर तारों के रोज-रोज टूटकर गिरने से लोग आजिज आ चुके हैं। हर बार कर्मचारी तारों को जोड़गांठ कर सप्लाई चालू करा देते हैं। कई बार मांग के बाद भी तार बदले नहीं जा रहे। शनिवार को घटना की जानकारी के
बाद भी एसडीओ और जेई मौके पर नहीं आए। एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि वे कई बाग श्यामागेट, फूलमती मंदिर, गंगादरवाजा में तार बदले जाने के लिए उच्चाधिकारियों पत्र लिख चुके हैं। लेकिन नगर में तार बदलने का काम कर रही कार्यदायी संस्था लापरवाही बरत रही है। उन्होंने बताया कि आज भी उनके द्वारा पत्र जारी किया जा रहा है।